मजबूत हुआ मार्केट

मजबूत हुआ मार्केट


मजबूत-हुआ-मार्केट-ग्लोब- कमोडिटी-मार्केट



मॉर्निंग ट्रेड में इंट्राडे सर्ज करने के बाद मिड मॉर्निंग सेशन में की-बैंचमार्क इंडाइसेस ने अपनी वृद्धि में कटौती की. भारतीय समयानुसार सुबह 11:18 बजे बैरोमीटर इंडेक्स S&P BSE सेंसेक्स 340.73 अंक या 0.96% ऊपर चढ़कर 35,897.44 पर पहुंचा. निफ्टी-50 इंडेक्स भी 91.20 अंक या 0.84% ऊपर जाकर 10,897.80 पर पहुंचा. मेटल और माईनिंग स्टॉक्स इस दौर में डिमांड में रहे.
कर्नाटक के नतीजों का रुझान बीजेपी के पक्ष में आता दिखाई देने पर डॉमेस्टिक स्टॉक्स की मजबूत नोट के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई. जिसके बादकी-बैंचमार्क इंडाइसेस ने मॉर्निंग ट्रेड में फ्रेश इंट्रा-डे हाई को हिट किया.इन्वेस्टर्स का ध्यान इस वक्त कर्नाटक के नतीजों पर रहने से भी मार्केट पर नतीजों का असर पड़ा. S&P BSE मिड-कैप इंडेक्स में 0.58% जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.92% की वृद्धि हुई.
इस दौर में मार्केट मजबूत नजर आया. BSE पर 1,502 शेयर्स में वृद्धि और 752 शेयर्स में गिरावट हुई. जबकि कुल 97 शेयर्स अपरिवर्तित रहे. टाटा मोटर्स (down 1.43%), ITC (down 0.86%) और कोल इंडिया (down 0.11%) ने सेंसेक्स पैक के तहत निम्न को स्पर्श किया.
मेटल और माईनिंग स्टॉक्स की अर्ली मिड सेशन में मांग रही. JSW स्टील (up 2.78%), टाटा स्टील (up 2.69%), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) (up 2.75%), नैशनल एल्युमिनियम कंपनी (up 1.39%), हिंदुस्तान ज़िंक (up 0.66%), जिंदल स्टील&पॉवर (up 0.71%), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ (up 1.96%), NMDC (up 2.09%), वेदांता (up 0.09%) और हिंदुस्तान कॉपर (up 0.9%) को ऊंचाई मिली.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में कॉपर ने नीचे का रुख किया. जुलाई 2018 की डिलेवरी वाला हाई ग्रेड कॉपर मौजूदा समय कॉमेक्स पर 0.45% की मंदी के साथ 3.0790 डॉलर प्रति पाउंड पर रहा. आर्थिक जगत की बात करें तो ऑल इंडिया जनरल CPI इन्फ्लैशन में अप्रैल 2018 में 4.58% की वृद्धि हुई. जबकि फाईनेंसिअल इयर अप्रैल 2018 में संचयी CPIमुद्रास्फीति में 3.59% की गिरावट हुई. पॉलिटिकल रिस्क के चलते ओवरसीज़, एशियाई स्टॉक्स में गिरावट हुई. जबकि सप्लाई कारणों से क्रूड की कीमत में भी उछाल दर्ज हुई.
For Stock and Commodity Market Updates,Stock tips hindiCommodity tips hindi with BazaarTrading follow us on Twitter @bazaartrading and Like on Facebook @bazaartrading.in.https://www.facebook.com/bazaartrading.in/

Comments

Popular posts from this blog

Top 10 Tips to Learn Stock Trading as a New Investor.

Should I trade commodities?

How do I trade successfully in the commodities market