एमसीएक्स का शेयर 34 फीसदी के प्रीमियम पर सूचीबद्ध|
एमसीएक्स का शेयर 34 फीसदी के प्रीमियम पर सूचीबद्ध|
देश का सबसे बड़ा जिंस एक्सचेंज एमसीएक्स का शेयर शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में 34 प्रतिशत के प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ। बाजार में सूचीबद्ध होने के कुछ ही मिनटों में यह 1,400 रुपये का स्तर पार कर गया।
बाजार खुलने से पहले लगाई गई बोली में एमसीएक्स के शेयरों के लिए 1,032 रुपये प्रति शेयर के आईपीओ मूल्य से 40 प्रतिशत ऊंचे भाव पर बोली लगाई गई, जो 1,450 रुपये के ऊंचे स्तर को छू गया। हालांकि, सूचीबद्ध होने पर बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 1,387 रुपये के भाव पर खुला और 1,420 रुपये के भाव तक गया।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में एमसीएक्स का शेयर 1,408 रुपये पर खुला और 10:15 बजे तक यह 1,428.25 रुपये की ऊंचाई तक गया। एमसीएक्स शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाला देश का पहला एक्सचेंज है। साथ ही यह नए सेबी नियमों के तहत बाजार में सूचीबद्ध होने वाली पहली कंपनी है।
सेबी के नए नियमों के तहत शेयरों में कारोबार के पहले दिन बाजार खुलने से पहले बोली लगाई गई। सेबी ने 20 जनवरी को नए दिशानिर्देशों की घोषणा की, जिसके तहत सुबह नौ बजे से 10 बजे के बीच सूचीबद्ध होने से पहले शेयरों के लिए बोली लगाई जाती है, ताकि एक समतुल्य मूल्य का पता चल सके।
For MCX or Stock and Commodity Market Updates, Stock tips hindi, Commodity tips hindi with BazaarTrading follow us on Twitter @bazaartrading and Like on Facebook @bazaartrading.in.

Comments
Post a Comment